भारतीय जनता पार्टी की बड़सर मंडल कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यकर्ताओं को दिए कार्यक्रमों के टिप्स।
प्रेस वार्ता में बोले कांग्रेस की प्रदेश में सरकार केवल मुख्यमंत्री सुक्खू- ही सुखी बाकी सब दुखी
प्रदेश में बेरोजगारों को 100000 नौकरियां देने के बायदा क्या हुआ
महिलाओं को 15 00 रुपए पेंशन देने का सपना टूटा
मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम से देश भर में भाजपा को किया जा रहा मजबूत।
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। भाजपा मंडल की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में उन्होंने अपने गांवों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में सबसे अधिक लोग पढ़े लिखे हैं हमें उन घरों में जाना है जिन्हें शौर्य चक्कर वीर चक्कर मिले हैं। हमें जनसंपर्क के लिए लोगों के साथ मिलकर कार्य करना है। जिस प्रकार सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए कार्य किया लोगों ने उसमें खुलकर सहयोग किया। जनसंपर्क एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में बड़ी ताकत है अगर एक बूथ पर 20 वोटर बिना डाले रह जाएं तो हार जीत इस पर निर्भर होती है। उन्होंने चंद्रयान 3 मिशन के लिए भी देश को बधाई दी। भारत के वैज्ञानिकों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए बधाई दी। विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत में चंद्रयान-3 मिशन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई का प्रस्ताव पारित करना है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कार्यों को देश में बढ़ावा दिया जाएगा मेरी माटी मेरा देश इसी अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों के बीच में जाकर रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देकर हमें लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राहुल गांधी के बीच अंतर को बताना है। उन्होंने कहा कि देश में इससे पूर्व भी बहुत से प्रधानमंत्री हुए। लेकिन नरेंद्र मोदी ने लगातार देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। भारतवर्ष का जवाहरलाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी के आने से नहीं बना बल्कि यह सनातन देश है। विश्व कुटुंबकम का नारा देने वाला देश भारत है जो पूरी दुनिया को परिवार मानता है। अंग्रेज आए मुगल आए उन्होंने भारत की सभ्यता संस्कृति को मिटाने की कोशिश की। मंदिरों को ध्वस्त किया गया। देश की आजादी के बाद हमें एक टुकड़ा भारतीय वर्ष के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार कभी सनातन का पक्षधर नहीं रहा। उन्होंने सनातन का विरोध करने वालों पर जमकर निशाने साधे। जो कार्य मुगल नहीं कर सके अंग्रेज नहीं कर सके वह काम घमंडियां विपक्ष कर रहा है। सनातन धर्म को मिटाने की औकात किसी में नहीं है। राहुल गांधी को देश से सनातन धर्म पर विरोधी विपक्ष द्वारा की जा रही है टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जिहादी मानसिकता का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर कंट्रोल हो जाएगा लेकिन देश में बड़े काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के बाद पहली बार किया है। उन्होंने देश की बढ़ रही आबादी पर भी चिंता प्राप्त की एक समुदाय की आबादी देश में बढ़ रही है क्या उसे रोकना जरूरी नहीं है। देश में एक देश एक चुनाव की आवश्यकता है। देश में मोदी ने बड़े काम किए हैं। कांग्रेस झूठ तथा लूट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि छल से कांग्रेस पार्टी ने सत्ता प्राप्त की है। जो बातें किए थे के आधार में लटके हैं। महिलाओं को ₹1500 पेंशन देने की बात की थी आज किसे पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वायदा कांग्रेस सरकार ने किया था एक साल होने को है कितने लोगों को नौकरी मिली। हिमाचल प्रदेश में राज्य चयन आयोग अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का गठन किया था उसे भी समाप्त कर दिया। इन मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा का रोना रो रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीब लोगों को फ्री राशन दिया। सस्ता राशन गरीबों को बांटा गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने राशन भी महंगा कर दिया डालें सोसाइटी में मिल ही नहीं रही। महिला शादी के एल्बम लेकर जा रही थी लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में उसका भी टिकट काट दिया। यह कैसी सरकार है हिमाचल प्रदेश में। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाने साधे उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ही सुखी है बाकी सब दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा का रोना रो कर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है केंद्र से जो आर्थिक सहायता मिली है उसके लिए कांग्रेस पार्टी को केंद्र सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, माया शर्मा, मंडल कार्यकारिणी के महासचिव संजीव कुमार, मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर, मंडल प्रवक्ता रमेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल बड़सर भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष...