अंडर 19 हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम में खेलेगा बड़सर का अभिषेक
गुजरात में Reliance टीम के लिए चयनित
बड़सर। बडसर डिग्री कालेज के छात्र अभिषेक का चयन हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए हुआ है। शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुजरात में आयोजित रिलायंस टीम के लिए अभिषेक का चयन हुआ है।
पत्रकार एवं फोटोग्राफर एसके ठाकुर का बेटा लहौल स्पीति जिला की तरफ से खेला था। जिसमें उसने रिकार्ड 23 विकेट लेकर नाम रोशन किया था। क्रिकेट अकादमी सोहारी मे अभिषेक ने कोच महिन्द्र से कोचिंग लेकर सफलता पाई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में खेलों से जोड़ने के लिए जो अभियान शुरू किया था उसका भरपूर लाभ हिमाचल प्रदेश के युवा उठा रहे हैं। अभिषेक की सफलता पर अभिषेक को बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रतियोगिता में अभिषेक के प्रदर्शन पर पूरे हिमाचल की नज़रें टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here