*भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कोविड वाररिर्स का पंजीकरण शुरू*
टौणी देवी सुभाष राज
भारत स्काउट्स एवं गाइड हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त, डॉ अमरजीत कुमार शर्मा जी ने हिमाचल प्रदेश के सभी स्काउटरस वयस्क स्वयंसेवियों को इस महामारी के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सेवाए देने का आवाहन किया है। जिसके लिए राज्य मुख्य आयुक्त की तरफ से एक सन्देश जारी किया गया है कि जिस प्रकार भारत स्काउट एवं गाइड के हर एक सदस्य ने पूर्व में देश-विदेश में आई आपदाओं से लड़ने में अपनी सहयोग दिया है। वैसे ही कोविड की दूसरी लहर के समय मे सभी स्काउट्स स्वयमसेवी आगे आएं और मिलकर प्रशासन की मदद करें।
डॉक्टर राज कुमार, राज्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सन्देश के माध्यम से सभी स्काउटर्स/गाइडर्स सबसे पहले राज्य मुख्यालय द्वारा प्रदान किये गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्वयं को पंजीकृत करवा रहे हैं, और जल्द ही इन सभी पंजीकृत सदस्यो की जानकारी सम्बंधित प्रशासन अधिकारी तक मुहैया करवा दी जाएगी।
पिछले 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश के 100 से अधिक स्काउटर्स/गाइडर्स अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा गत बर्ष हिमाचल प्रदेश के समस्त स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स व वयस्कों के लिए *स्काउट्स फाइट अगेंस्ट कोरोना* प्रोजेक्ट के तहत क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ इस बर्ष कोविड सुरक्षा सहयोग देने में मददगार सावित होगा।