माया शर्मा ने भाजपा का टिकट लेकर साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी एक आम महिला को भी चुनाव मैदान में उतारती है
बड़सर। सतीश शर्मा।भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसके अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है कई राज्यों में भारतवर्ष में सरकारें हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं एक ऐसी पार्टी जिसमें गरीब परिवारों में जन्म लेकर बड़े सपने देखने वाली महिलाओं के सपने भी पार्टी पूरे करती है राष्ट्रपति का चुनाव हो अथवा कोई अन्य चुनाव कई महिलाएं संसद में पहुंची है वर्तमान राष्ट्रपति इसका उदाहरण है हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में भी इतिहास रचा है माया शर्मा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। माया की शादी मायके के समीपवर्ती गांव में हुई। उस समय पति भी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे स्कूल की शिक्षा भी पूरी नहीं की थी। लेकिन वक्त बदला 1998 में उनके पति बलदेव को टिकट मिली भारतीय जनता पार्टी की। लोगों ने साथ दिया उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक मनजीत सिंह डोगरा को धूल चटा दी तथा प्रेम कुमार धूमल के हनुमान बनकर राजनीति में पदार्पण किया। 1998 से लेकर 2017 तक 5 बार पार्टी ने टिकट दिया तीन बार विधायक बने दो बार हार का सामना किया कई संघर्षों को पारकर इस बार टिकट कटा लेकिन उनकी धर्मपत्नी का भाग्य की पार्टी ने उन्हें टिकट दिया 25 अक्टूबर को वह चुनाव में नामांकन भरेंगे उनका नामांकन भरवाने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर भी शिरकत करेंगे जो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चौथी बार सांसद बने हैं तथा केंद्र में दो केंद्रीय मंत्रियों के कैबिनेट मंत्री हैं। जिनके पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल की राजनीति के सिरमौर नहीं है दो बार मुख्यमंत्री तथा हमीरपुर संसदीय सीट पर लोकसभा सदस्य । अनुराग ठाकुर के एक भाई आईपीएल के सर्वोच्च पद पर विराजमान है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में अनुराग ठाकुर की चाहने वाले हजारों में हैं। माया के मायाजाल में कई लोगों के सपने चकनाचूर हुए हैं जो टिकट के चाह रखे थे। उनके सपने भी चकनाचूर हुए। गिने चुने लोग विरोध भी कर रहे हैं लेकिन विरोध कितने दिन टिकेगा। नामांकन को लेकर भाजपा पूरी तैयारी से बैठी है सपना एक ही है की बड़सर भाजपा की झोली में किस प्रकार जाए। नारे तो यह भी लगे मोदी से कोई वैर नहीं लेकिन अनुराग तेरी खैर नहीं। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की नारेबाजी उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में की गई। अनुराग ठाकुर लगातार मेहनत की है मेहनत के बल पर ही चार बार सांसद बने हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 2 मंत्रालय उन्हें दिए गए हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में जो चक्रव्यू रचा है अभिमन्यु की तरह अनुराग ठाकुर उसे तोड़कर माया शर्मा को बिजय बनाने का दम रखते हैं।