अफसरशाही पर भाजपा की ढीली पकड़
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार
प्रदेश में भाजपा कार्यकाल में 7 मुख्य सचिव
भाजपा ने देखे 3 प्रदेश अध्यक्ष
शिमला। सतीश शर्मा।
टॉप न्यूज़। हिमाचल प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार बनी है इसमें आरडी धीमान सातवें मुखय सचिव बने हैं
भाजपा ने देखे तीन प्रदेशाध्यक्ष
अफसरशाही पर ढीली पकड़ के आरोप विपक्ष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पर लगाता रहा है पकड़ ढीली है अथवा नहीं इसके बारे में लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन जो जमीनी हकीकत है इससे पूर्व बीसी फारका, बीके अग्रवाल, अनिल खाची, विनीत चौधरी तथा श्रीकांत बाल्दी मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे हैं सरकार ने राम सुभग सिंह को मुख्य सचिव बनाया था लेकिन अब उन्हें हटाकर आरडी धीमान को मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है। सात मुख्य सचिव बने हैं जिनमें से दो ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 5 साल से भी कम कार्यकाल में 7 मुख्य सचिव लगाने का सरकार का नया रिकॉर्ड बना है। अफसरशाही पर सरकार की पकड़ ढीली है अथवा नहीं इसका निर्णय हिमाचल प्रदेश की जनता को करना है विपक्ष का काम विरोध करना है तो सरकार का काम लगातार सुधार करना है।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के इस कार्यकाल में तीन प्रदेश अध्यक्ष देखे। पूर्व में सतपाल सिंह सत्ती भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे उनका कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश में तीसरे प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
अफसरशाही पर जो पकड़ राजा वीरभद्र सिंह कथा शांता कुमार की रही है वैसी पकड़ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नहीं बना पाए हैं। हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा संगठन तथा भाजपा हाईकमान मिशन रिपीट को लेकर तैयारी कर रहा है। जबकि विपक्ष सत्ता वापसी के हसीन सपने देख रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में भाजपा की कमजोर नीतियों का लाभ लेने के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में भाजपा की रणनीति सत्ता वापसी की है। जो पार्टी स्तर पर सर्वे करवाएं है उनमें अधिकतर भाजपा विधायकों की एक के बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नीति को लेकर कई नई नियुक्तियां की है। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में प्रचार प्रसार में लगी है। सबकी नजरें विधानसभा चुनाव पर टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here