कर्मजीत सिंह रिंटू आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में 2022 में आम आदमी पार्टी की हिमाचल में सरकार बनने की कहीं बात
ऊना। हिमाचल प्रदेश में पंजाब में सरकार बनने के बाद 20 दिनों में 300000 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रिकॉर्ड दर्ज किया है ‌। अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का काफी लगाव है। आज ऊना जिला में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। 6 अप्रैल को Mandi जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान रोड शो के लिए आ रहे हैं।इस कार्यक्रम को लेकर हिमाचल प्रदेश में भारी उत्साह व्यापक है। हर दिन आम आदमी पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बिगुल बजाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here