हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर हिमाचल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने जड़े आरोप
शिमला। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का ओल्ड पेंशन को लेकर शुरू हुआ आंदोलन संघर्ष की चरम सीमा पर पहुंच गया है। दिनभर आज शिमला में माहौल तनावपूर्ण रहा। हजारों की संख्या में कर्मचारी विधानसभा तक पहुंच गए। जिस प्रकार दिन भर संघर्ष चलता रहा उसके उपरांत हजारों कर्मचारी वापस घरों के लिए लौट के। लेकिन रात को समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों को विधानसभा गेट के पास से खदेड़ दिया गया कर्मचारियों पर लाठीचार्ज भी किया गया वीडियो को भी बाहर से हटा दिया गया 1000 से 1500 कर्मचारी बाहर डटे हुए थे जब कर्मचारियों की भूखी प्यासे डटे होने की खबर विधायक ID lakhanpal को दी गई उन्होंने कर्मचारियों के लिए भोजन तथा कंवल की व्यवस्था करवाई तब तक कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया गया था। उसके उपरांत हिमाचल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत में सरकार की तानाशाही पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कर्मचारियों पर निर्दयता के साथ हमला किया गया हिमाचल प्रदेश की जनता इसका बदला जरूर लेगी। जबकि सरकार का कहना है कि ओल्ड पेंशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी कि इसके लिए कमेटी बना दी गई है कर्मचारी उसमें अपने सुझाव दे सकते हैं। कल विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा कर्मचारियों का रुख क्या रहता है इसको लेकर सबकी नजरें टिकी है। पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि जो ओल्ड पेंशन फॉर्म कर्मचारी मांग रहे हैं वही पेंशन पुलिस कर्मचारियों को भी मिलेगी लेकिन पुलिस द्वारा जिस प्रकार से कर्मचारियों के साथ व्यवहार किया गया वह अति निंदनीय है महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि हिमाचल के कर्मचारी तथा उनके परिवार तथा हिमाचल की जनता इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here