बणी पंचायत में बाल संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन
बाल कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष वंदना योगी ने लोगों को किया जागरूक
हमीरपुर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की बाल कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बंदना योगी द्वारा बाल संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हमीरपुर जिला की bani पंचायत में आयोजित कार्यशाला में पंचायत की कई महिलाओं ने भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची बंदना योगी ने महिलाओं को बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल अधिकारों का कहीं भी उल्लंघन होता है तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर ही जा सकती है। उन्होंने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में करवाए जा रहे विभिन्न विकास के कार्यों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में himachal चौमुखी विकास कर रहा है। महिला अधिकारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इस मौके पर पंचायत प्रधान शैलजा banyal द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए बंदना योगी का आभार प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कैंपों का आयोजन kuldeep पंचायत में करवाने की बात कही। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर उर्मिला कुमारी सहित कई महिलाओं ने शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here