ब्यूटीशियन कोर्स करवाने के लिए प्रयास संस्था के प्रयास सराहनीय पंचायत प्रधान दौड़े अंव के प्रयास सराहनीय अनुराग ठाकुर के प्रयासों से बदल रही लोगों की तकदीर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने किया शुभारंभ

बड़सर। सतीश शर्मा।,हमीरपुर: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हुनर से शिखर अभियान के तहत बड़सर उपमंडल की पंचायतों में महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स करवाए जाएंगे। बिझड़ी ब्लॉक की जौड़े अंब पंचायत में प्रयास संस्था के माध्यम से इस निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा द्वारा किया गया। लगभग 35 दिन के इस ब्यूटीशियन कोर्स में 4 पंचायतों जौड़े अंब, दांदड़ू, ज्योली देवी तथा टिप्पर की लगभग डेढ़ सौ महिलाएं होंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 35 दिन की इस कोर्स में महिलाओं को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके उपरांत महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। महिलाएं घर द्वार के नजदीक निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी की दूरगामी सोच और अनुभव से हमें समृद्ध बड़सर के निर्माण में काफी मदद मिलेगी। माननीय मंत्री के प्रयासों से इस हुनर से शिखर अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने और स्वरोजगार प्राप्त करने का बेहतर मौका है। इस तरह से ब्लॉक की 52 पंचायतों को जोड़ने की योजना है। जिससे विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं व बेटियां इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जौड़े अंब पंचायत प्रधान,उप प्रधान सहित स्थानीय भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here