हिमाचल प्रदेश पहाड़ों की रानी की नीलम हमदर्द ने उत्तर प्रदेश लखनऊ में मिसेज पॉपुलर क्वीन का खिताब जीतकर चमकाया देश में हिमाचल का नाम
नीलम हमदर्द के जज्बे को सलाम
लखनऊ । सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने हमेशा विश्व में अपना परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला हर क्षेत्र में अग्रणी रहता है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर जिला की नीलम हमदर्द ने भारत के प्रमुख राज्य यूपी उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज क्वीन पॉपुलर का खिताब जीतकर भारतवर्ष में हिमाचल प्रदेश के नाम को रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं में नीलम हमदर्द को जानने की जिज्ञासा है टॉप न्यूज़ ने उनके साथ लाइव में हजारों की संख्या में उनका लाइव दर्शकों तक पहुंचाया है। हमीरपुर जिला मुख्यालय में उनका संबंध हमदर्द सैनिक परिवार के साथ हैं उनके पति मिलिट्री में officer है। hamirpur कॉलेज से शिक्षा लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तक का सफर उन्होंने तय किया है उसके उपरांत मिलिट्री स्कूल में वह प्रधानाचार्य भी रही है। वर्तमान में जालंधर में रह रही हैं। नीलम हमदर्द ने जो सफर तय किया है उसको साझा करते हुए उन्होंने महिलाओं को आगे आने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 251 महिलाओं से 22 महिलाओं का चयन किया गया उसके बाद विभिन्न पड़ाव में लखनऊ में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न पड़ाव से गुजरने के बाद उनका चयन मिसेज क्वीन पॉपुलर के रूप में किया गया। उन्होंने बताया कि सब पड़ाव पार कर उन्हें मिसेज पॉपुलर क्वीन का खिताब हासिल हुआ है इसके लिए वह आयोजकों के तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों सहित कार्यक्रम के होस्ट तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़ने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के अलावा कई लोगों का उन्हें प्यार तथा स्नेह मिला है तथा उन्होंने वर्तमान में यह पोजीशन हासिल की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को समाज में बेहतर निर्माण करने के लिए अपनी प्रतिभाओं को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके पति तथा बच्चों का भी भरपूर साथ मिला है। महिलाओं को अपने सपने साकार करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। hamirpur की neelam हमदर्द ने साबित कर दिया है कि अगर सपने बड़े हो तो उन्हें किसी भी उम्र में साकार किया जा सकता है। हमीरपुर जिला तथा हिमाचल इस सफलता को लेकर गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। Neelam हमदर्द के जज्बे को सलाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here