मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला के मंदिर में कुप्रबंधन लोग हैरान
दो श्रद्धालुओं की मौत एक बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में तो दूसरा चिंतपूर्णी मंदिर में
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। पिछले कल मंदिरों में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की दो मौतें हुई एक बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में व दूसरी चिंतपूर्णी मंदिर में। लेकिन बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जो श्रद्धालु की मौत हुई उस पर हंगामा मचा जबकि मौत चिंतपूर्णी मंदिर में आए श्रद्धालु की हुई। उसे पुलिस ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने वाहन में अस्पताल तत्काल पहुंचाया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
दूसरे मामले में भी श्रदालु की मौत हुई लेकिन बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध परिसर में श्रदालु तड़पता रहा। समय पर न डाक्टर उपलब्ध हुए न एंबुलेंस। लोगों में गुस्सा जायजा था। मंदिर में लोग आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रयास करते रहे न सेवा मिली न एंबुलेंस। कैसी लचर व्यवस्था है। सहायक मंदिर अधिकारी से टाप न्यूज ने जब संपर्क किया तो उसने फोन तो उठाया लेकिन मंदिर अधिकारी ने फोन भी नहीं उठाया कैसी व्यवस्था है। आपातकालीन समय में अधिकारी को तो प्रबंध होने चाहिए। हमारी टीम ने प्रयास किया हमने उस व्यक्ति का पता खोजा व उसके परिवार से संपर्क किया। 11 बजे तक बड़सर अस्पताल में पहुंचे मृतक के रिश्ते दार से संपर्क कर उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। लेकिन मंदिर अधिकारी व प्रशासन ने क्या किया। लोग जानना चाहते हैं।
