Writing
विधानसभा में लखनपाल बड़सर की नहीं, शिमला की सड़कों की बात करते हैं!
अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए शिमला के चक्कर लगाने पड़ते हैं : विधायक सुरेश कुमार
टॉप न्यूज | बड़सर
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को लेकर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने विधानसभा में निशाना साधते हुए कहा कि बड़सर के विधायक विधानसभा में अपने क्षेत्र की सड़कों की समस्याओं और विकास कार्यों की बात करने के बजाय शिमला की सड़कों की बात करते हैं।
सुरेश कुमार के इस बयान ने बड़सर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शिमला के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो फिर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को विधानसभा में कितनी प्रमुखता से उठाया जा रहा है?
इस बयान के बाद बड़सर की राजनीति में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर बड़सर की सड़कें, ग्रामीण संपर्क मार्ग और विकास की दूसरी जरूरतें विधानसभा में कितनी प्रभावी ढंग से उठ रही हैं?
टॉप न्यूज की नजर: बड़सर की जनता को आरोप-प्रत्यारोप से अधिक विकास कार्यों की प्रगति और सड़कों की वास्तविक स्थिति पर जवाब चाहिए।
संपादक: सतीश शर्मा विट्टू Top News Himachal
