ननावां में प्रधान रतन चंद ने फहराया तिरंगा
बड़सर। जिला हमीरपुर की पंचायतों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान रतन चंद शर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के लोगों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि इस पंचायत को अवश्य पंचायत बनाने के लिए आप सबका सहयोग जरूरी है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत के 7 लोगों को विभिन्न कार्यों में अग्रणी योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया गया पंचायत प्रधान द्वारा सम्मानित किए गए लोगों में वयोवृद्ध लाला चंद धर्मचंद लेखराज शक्ति चंद रांजाराम, धनीराम विजय कुमार को सम्मानित किया गया, इस मौके पर उपप्रधान श्याम लाल, पंचायत सदस्य सोन लता, संजीव कुमार संतोष नरेश रीना poonam लता रजनी सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत द्वारा लोगों को सम्मानित किए जाने के लिए पंचायत प्रधान की सराहना की जा रही है। प्रधान रतन चंद ने बताया कि पंचायत में भव्य आयोजन किया गया जिस के लिए उन्होंने पंचायत के हर सदस्य का आभार प्रकट किया। शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद रतन चंद शर्मा को लोगों ने पंचायत के विकास का जिम्मा सौंपा है।
इस मौके पर विभिन्न पंचायतों मैं कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here