खाल में रहे कांग्रेसी नेता
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं को चेताया
मंडी। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेश के नेताओं को खाल में रहने की सलाह दी है उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेता खाल में रहे और मुझे ज्यादा ना छेड़े उन्होंने कहा कि मैं ठेठ सराजू हूं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की इस बयान के कई मायने लोग निकाल रहे हैं परंतु उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के ठाकुर कौल सिंह को सचेत किया है कि उन्हें मंडी जिले का विकास दिखाई नहीं दे रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही मान सम्मान ठाकुर कौल सिंह को भी मिला होता तो वह उनका भी मान सम्मान करते। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो तेवर दिखाए हैं उससे कांग्रेस पार्टी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी पार्टी के बहुत से ऐसे नेता है जो दूध के धुले नहीं है। मर्यादा में रहकर ही कांग्रेसी बयान बाजी करें। मुख्यमंत्री जयराम की तीखी टिप्पणी कांग्रेस पार्टी को नेक सलाह है। मुख्यमंत्री की तीव्र इतनी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here