जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल यूपी में कांग्रेस को झटका
शिमला। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होंगे उससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी को यूपी में एक बढ़ा दिया गया है कांग्रेस पार्टी के जितिन प्रसाद कांग्रेस को अलविदा टाटा बाय बाय कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं वह ब्राह्मण नेता है तथा भारतीय जनता पार्टी रणनीति के तहत उन्हें आगे लाई है जिससे भाजपा को यूपी में और मजबूत किया जा सके। जितिन प्रसाद कांग्रेस पार्टी में मंत्री रह चुके हैं उनके पिता जितेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्होंने 2000 में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ भी संगठन का चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। जितिन प्रसाद का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना राहुल गांधी की टीम के लिए करारा झटका है। टॉप न्यूज हिमाचल की सूचना के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने भक्तों को नहीं संभाला तो आने वाले समय में और कई कांग्रेसी नेता दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here