देव विवाह तुलसी की धूम

गवली कोठी में विवाह की चर्चा देश-विदेश में

यजमान सुरिन्द्र शर्मा एवं धर्म पत्नी बबली शर्मा
टॉप न्यूज स्पेशल
देवभूमि हिमाचल आज देव विवाह का गवाह बनी। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर देव विवाह तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के गबली कोठी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर में पंडित सुरेंद्र शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी बबली के सौजन्य से विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बारात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र के गांव हडेटा के राजा लखमण मंदिर से पधारी थी। इस मौके पर बारात का स्वागत सभी बारातियों को मोतियों की मालाएं अर्पित कर किया गया।
बारात में पुरुष महिलाएं बच्चे काफी संख्या में शामिल हुए। इस विवाह में विवाह कार्य संपन्न करने का सौभाग्य पंडित कुलदीप शर्मा खजियां वाले को प्राप्त हुआ। गांव के लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। विभिन्न पकवान परोसे गये। इस मौके पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
इस गांव में तुलसी का पहला विवाह आयोजित किया गया। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके अलावा गौशाला हार में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बाबा घनश्याम पुरी इस मौके पर विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके अलावा बड़सर विधानसभा क्षेत्र के उसनाड सहित विभिन्न अन्य स्थानों पर भी तुलसी विवाह देव परंपरा के अनुसार आयोजित किए गए। देवभूमि हिमाचल देव विवाह के गवाह बने। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोग काफी संख्या में आगे आ रहे हैं।
इस देव विवाह का लाइव टॉप न्यूज मीडिया में देश-विदेश में किया गया जिसे लाखों लोगों ने यूट्यूब चैनल तथा टॉप न्यूज के विभिन्न प्लेटफार्म पर देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here