हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी बिगाड़ेगी भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के समीकरण
टॉप लीडरशिप ने चाहा तो उपचुनाव में उतारेगी आम आदमी पार्टी प्रत्याशी
नहीं चलेगा एक बार तू एक बार मैं भाजपा तथा कांग्रेस को himachal के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कसा तंज
मंडी। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के हिमाचल के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी देश में परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है तथा हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी का एक बार तू एक बार मैं अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कहा है कि टॉप लीडरशिप अगर चाहेगी तो हिमाचल प्रदेश में mandi संसदीय सीट तथा तीनों विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी इससे भाजपा व कांग्रेस का समीकरण बिगड़ेगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के हर जिले तथा हर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करवाया गया है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं बेरोजगारी से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो हिमाचल प्रदेश की तकदीर तथा तस्वीर बदल सकती है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है लेकिन आम आदमी पार्टी ने अगर प्रत्याशी उतारे तो दोनों पार्टियों के समीकरण बिगड़ सकते हैं। 2022 से पूर्व उपचुनाव हिमाचल प्रदेश का अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। mandi संसदीय सीट पर सबकी नजरें लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी मैं अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं किए हैं लेकिन इस सीट पर रानी प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र की धर्मपत्नी को भी प्रत्याशी माना जा रहा है। जबकि आश्रय शर्मा पंडित सुखराम के पोते जो लोकसभा का चुनाव भाजपा के खिलाफ लड़ चुके हैं वह भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। mandi सीट पर पंडित सुखराम परिवार का अपना दबदबा रहता है। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हिमाचल मंडी जिला से हैं। भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए किसे मैदान में उतारती है हाईकमान पर निर्भर करेगा।हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने बताया कि टॉप लीडरशिप के फैसले पर निर्भर करेगा हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव को लेकर। पार्टी की कड़ी नजर हिमाचल प्रदेश है।हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल में एक बार तू एक बार मैं अब चलने वाला नहीं है himachal की जनता भी से परेशान हो चुकी है तथा आम आदमी पार्टी लोगों को विकल्प देगी ताकि himachal को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके।