चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पंजाब अमृतसर में टी स्टाल के बाहर बैठकर ली चाय की चुस्कियां
मनोरंजन के लिए शेयर सुनाए
नवजोत सिंह सिद्धू ने मित्रों से मिलाया
अमृतसर। सतीश शर्मा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ऐतिहासिक नगरी अमृतसर पहुंचे टी स्टॉल के बाहर बैठकर उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ स्टॉल के बाहर बैठकर चाय की चुस्कियां ली। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से पंजाब की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। कांग्रेस पार्टी के लंबे समय तक कैप्टन रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्यमंत्री पद से विदाई करवाने में नवजोत सिंह सिद्धू का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं को 2 शेयर सुनाएं। कार्यकर्ताओं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री की पहचान भी करवाई। आम व्यक्ति का मुख्यमंत्री बनना क्या होता है लोगों ने देखा।