आजादी के 75 साल अमृत महोत्सव के बहाने भाजपा को मिली ताकत
हर पंचायत से पहुंचे लोग
हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ प्रशासन के प्रयास सराहनीय
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़सर को बड़ा इंडोर स्टेडियम देने की दी स्वीकृति
खेलों को बढ़ावा देने की कैबिनेट मंत्री की पहल
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने उठाई थी मांग
उमड़ी भीड़ देखकर गदगद नजर आए अनुराग ठाकुर खुलकर की दिल की बातें बलदेव की पीठ भी थपथपाई
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में आजादी के 75 साल पूरा होने पर प्रगतिशील हिमाचल का जो कार्यक्रम बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बुमबलू में आयोजित किया गया जिसमें समारोह के बहाने भाजपा को भी बड़ा बल मिला। हजारों की संख्या में विभिन्न पंचायतों से कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महिलाएं पुरुष युवा पहुंचे। लोगों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह व्याप्त था। इस मौके पर विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें 1948 से लेकर 2022 तक का सफर दिखाया गया था। अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों को खुलकर जनता के बीच रखा। हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार का भी उन्होंने जमकर गुणगान किया। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अनुराग ठाकुर ने सराहनीय प्रयास किए। जब उन्होंने मिलने के लिए पंडाल में अपाहिज दिव्यांग लोगों को देखा तो मिलने के लिए उनके पास पहुंच गए। उनका दुख-दर्द सांझा किया तथा सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। प्रेम लाल के बेटे अरुण सोनी का जब उन्होंने दर्द देखा तो वह पसीज गए उन्होंने अरुण सोनी के साथ जमीन पर बैठकर उसका हाल जाना। जिन्होंने उन लम्हों को देखा उनको नाज हो रहा था कि हमारा चुना हुआ सांसद हर व्यक्ति का दुख दर्द सुनता है। अनुराग ठाकुर ने लोगों का आभार भी जताया की जो 4 बार जीता कर लोगों ने उन्हें संसद में भेजा है उसी का परिणाम है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार तथा खेल एवं युवा मामले भारत सरकार का दायित्व सौंपा है।
खेल मंत्री ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ा इंडोर स्टेडियम बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जमीन उपलब्ध होते ही इस विधानसभा क्षेत्र में इंडोर खेल स्टेडियम बना दिया जाएगा। अनुराग के साथ सेल्फी लेने का भी कार्यकर्ता तथा लोगों में भारी उत्साह देखा गया। हर प्रदर्शनी में जाकर उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सफल आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि बडसर में इनडोर स्टेडियम बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। लोगों में भारी उत्साह पाया गया। हर पंचायत से लोग पहुंचे थे कई पंचायतों से अधिक संख्या होने के कारण एक से अधिक गाड़ियां लगाई गई थी जो खचाखच भरी हुई थी।