see
18 दिनों में केजरीवाल के हिमाचल प्रदेश के मंडी तथा कांगड़ा रैली का विश्लेषण टॉप न्यूज़
श्री कृष्ण ने गीता के 18 अध्यायों में मानवता के लिए जो उपदेश अर्जुन को दिया था वह आज भी लोगों को प्रेरित करता है
हिमाचल की राजनीति में केजरीवाल ने हिमाचल की जनता को एक मौका देने की मार्मिक अपील कर मांगा आपका साथ
हमीरपुर/कांगड़ा/मंडी। हिमाचल प्रदेश देवभूमि लाखों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश में उत्सुकता का माहौल है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 17 सालों तक सत्ता में रही। कांग्रेस पार्टी का भी 3 दशक तक हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व का रिकॉर्ड बना है। दोनों दल हिमाचल प्रदेश में लगातार एक बार तू एक बार मैं की तर्ज पर सत्ता में आते जाते रहे हैं। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आप की नजरें पहाड़ों की रानी शिमला पर टिकी है। प्रदेश में 18 दिनों में केजरीवाल के दो दौरे चर्चा का केंद्र रहे हैं। जिन लोगों ने दोनों जगह जाकर कार्यक्रम देखे भी नहीं वह इस पर विश्लेषण टिप्पणियां कर रहे हैं। टॉप न्यूज़ इन दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित रहा जैसा हमने इन कार्यक्रमों में देखा उसका लाइव प्रदेश की इन जनता द्वारा हमारे फेसबुक पेज पर ग्राउंड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पाठकों के लिए यह विश्लेषण महत्वपूर्ण है। Mandi के रोड शो में केजरीवाल तथा भगवंत मान पहुंचे। अक्सर जिस प्रकार नेता हिमाचल प्रदेश में जनसभा में लेट पहुंचते हैं केजरीवाल ने भी उसी की नकल की कई घंटे लेट Mandi के विक्टोरिया पुल के पास नए पुल पर पहुंचे तथा वहां उपस्थित भीड़ को देखकर गदगद हो गए। 45 मिनट के इस कार्यक्रम में पुल से लेकर सेरी तक सड़क के किनारे हजारों लोगों ने उनका अभिवादन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा केजरीवाल दोनों का जिस ट्रक में बैठ बैठ कर आए थे उसी से उन्होंने भाषण दिया। केजरीवाल के 2:30 मिनट के भाषण में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिए। हिमाचल की जनता का साथ मांगा तथा बताया कि पंजाब में लोगों ने जो भारी समर्थन दिया उसके परिणाम स्वरूप पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म किया गया तथा आपके मंसूबों को भी स्पष्ट किया हिमाचल की जनता का प्यार तथा स्नेह के लिए आभार जताया तथा वापस चले गए। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से उस रोड शो में लोग पहुंचे। दौरा सफल रहा अथवा असफल पाठक खुद निर्णय करें क्योंकि हमारा काम तस्वीर प्रस्तुत करना है सफलता अथवा असफलता का निर्णय आप पर छोड़ते हैं।
18 दिन बाद केजरीवाल कांगड़ा जिला के शाहपुर के चंबी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया Mandi रोड शो के लिए टॉप न्यूज़ ने 3 दिन तक उस कार्यक्रम में शिरकत की थी। kangra के दौरे के लिए टॉप न्यूज़ ने 2 दिन उस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग के लिए दिए। ग्राउंड रिपोर्ट आपके सामने प्रस्तुत की गई। 22 अप्रैल के दिन हम वहां पहुंचे शाम के समय ग्राउंड में 200 से ज्यादा लोग उपस्थित थे रैली की तैयारियां की जा रही थी मंच सजाया जा रहा था। 2 लाइव वहां से कर हम रात को ठहरने के लिए आस्था होटल पहुंचे। रहने की वहां व्यवस्था की गई थी। उसके बाद रात को शाहपुर के आस्था होटल के साथ मंदिर का लाइव किया सुबह शाहपुर बाजार तथा आईटीआई का लाइव करने के बाद हम चंबी मैदान के लिए चल पड़े। शाहपुर से वापस होते हुए रति के पूर्व उपप्रधान मिले जो काफी मिलनसार थे जब हम लाइव कर रहे थे ग्राउंड का तो उनसे मुलाकात हुई उनके साथ शहीद जोरावर जिन्होंने कुपवाड़ा में 21 मार्च 2018 को उग्रवादियों से लोहा लेते हुए तीन जैक राइफल की वटालियन की तरफ से लड़ते हुए शहादत दी थी उनके पिता सूबेदार राज से मुलाकात हुई उन्होंने परिवार की कुर्बानी का जिक्र किया उनके दो बेटे थे एक सेना में शहादत पा गए तो दूसरे बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई। raj के परदादा को विक्टोरिया क्रॉस मिल चुका है जो उन्होंने संभाल कर रखा है। जोरावर की शहादत के बाद इसपरिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायदा किया था की उनके बेटे ने जो शहादत दी है उसकी याद में यादगार तोरण द्वार बनाया जाएगा लेकिन 4 साल में कुछ नहीं हुआ। शाहपुर की विधायक सरवीन चौधरी जो कैबिनेट मंत्री है वह भी इस मामले में इस परिवार के लिए सहायता नहीं कर पाए। केवल सिंह पठानिया कांग्रेश के तेजतर्रार नेता जोरावर की याद में खेलों का आयोजन करवाते हैं।
शाहपुर के चंबी मैदान में जब हम पहुंचे तो मैदान में सारी कुर्सियां खाली थी। मैदान में 6000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई थी बाद में और कुर्सियां भी मैदान में लगाई गई।लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक भी लग रहा था कि कुर्सियां नहीं भरेंगे खाली रहेगी परंतु जब हमने वहां ग्राउंड का मुआयना किया तो पाया की भीड़ की कमी नहीं थी भीड़ उन जगहों पर रुकी थी जहां छाया थी। आम आदमी पार्टी के प्रबंधकों को मालूम था कि मैदान भरेगा। हिमाचल प्रदेश के चुनाव के प्रभारी सत्येंद्र जैन से मुलाकात हुई उन्होंने बताया कि मैदान में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। मैदान में टेंट ना लगाए जाने के कारण गर्मी के कारण लोग छाया बाली जगह पर बैठे थे। साथ में हनुमान के मंदिर की छत के नीचे भीड़ जमा थी। इसके अलावा साथ लगते मोक्ष धाम के आसपास वट वृक्ष के नीचे काफी संख्या में लोग छाया में खड़े थे। जो लोग बाहर से आए थे अपनी गाड़ियों में ही तपती गर्मी से बचने के लिए एसी लगा कर बैठे थे। कार्यक्रम का संचालन करने के लिए गायक भी बुलाए गए थे। केजरीवाल जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे उसके बाद सीधे सभा स्थल के लिए निकल पड़े। लोगों को जैसे मालूम था की केजरीवाल का भाषण लंबा नहीं चलता है लोग कुर्सियों पर बैठना शुरू हो गए मैदान भर गया। केजरीवाल का काफिला manch के साथ खाली जगह पर रुका उनको जैसा हिमाचल की रैलियों में होता है सभा की भीड़ से न लाकर manch पर चढ़ाया गया। स्टेज पर सामने दो कुर्सियां लगाई गई थी पहले कुर्सी पर केजरीवाल विराजमान हुए तथा दूसरी पर सत्येंद्र जैन। उनके पीछे हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न जिलों के चंद लोगों को बैठाया गया था जिसमें कई लोगों ने अपनी manch से बात भी रखी केजरीवाल के आने से पहले। सभा स्थल पर गद्दी समुदाय द्वारा केजरीवाल को परंपरागत वेशभूषा में सम्मानित किया गया। उसके उपरांत देवी के मंदिरों से लाई गई चुनरिया केजरीवाल को भेंट की गई। साथ में सत्येंद्र जैन को भी सम्मानित किया गया। स्थानीय गद्दी वेशभूषा में सम्मान करने के बाद वहां भोले भंडारी के भजन से धार्मिक टच देने की कोशिश की गई। केजरीवाल ने जब मंच से बोलना शुरू किया उन्होंने हिमाचल की बात की हिमाचल के हितों की बात की। उन्होंने हिमाचल की जनता से 5 साल के लिए मौका देने की बात की। भाजपा तथा कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश को लूटने का आरोप जड़ा। उन्होंने सीधा संवाद लोगों से किया तथा कहा कि हम अन्ना आंदोलन से निकले हुए हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अनुराग ठाकुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार उनका विरोध कर रही है। लेकिन हमने प्रदेश के लोगों के भलाई के लिए कार्य करना है उन्होंने कहा कि 17 साल आप लोगों ने भाजपा को मौका दिया 30 साल से अधिक समय तक कांग्रेस को मौका दिया 5 साल हमें दीजिए अगर हम 5 साल में कार्य नहीं करेंगे आप दोबारा वोट मत देना।उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो बिजली 125 यूनिट फ्री देने की बात कही है तथा महिलाओं के लिए बसों में 50% फ्री करने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है वह उनकी party की दिल्ली की तर्ज पर नकल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मैं कल के लिए भी अकल चाहिए होती है। आम आदमी पार्टी का इतिहास रहा है की जिस प्रदेश में वह चुनाव लड़ते हैं वहां के मुख्यमंत्री को घेरते है। आम आदमी पार्टी सराज में भी संतराम को आगे लाकर जयराम ठाकुर के लिए चुनौती खड़ी करना चाह रही है। संतराम के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है वे मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे परंतु भाजपा को आम आदमी पार्टी की कार्यशैली का अवलोकन कर आगे बढ़ना है। इन दोनों केजरीवाल के दोनों के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली की टीम ने जिस प्रकार से भीड़ जुटाने के लिए बिना संगठन के इतना सफल कार्य किया है संगठन बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में नया नजारा देखने को मिलेगा। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में आपकी कार्यकारिणी खारिज है। आने वाले दिनों में संगठन का भी जिम्मा हिमाचल के महत्वपूर्ण लोगों को सौंपा जाएगा। अभी तक आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कोई बड़े कद का किसी पार्टी का नेता सामल नहीं करवाया है। आम लोगों को टिकट देकर बड़े-बड़े धुरंधरों को हराने की महारत आम आदमी पार्टी के पास है पंजाब में जिस प्रकार कई मुख्यमंत्री चुनाव हारे वह हिमाचल प्रदेश के बड़े नेताओं की नींद उड़ाने के लिए काफी है। कैप्टन अमरिंदर, प्रकाश सिंह बादल चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू सहित कई लोगों को राजनीति के जो पाठ आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पढ़ाए हैं दिल्ली में शीला दीक्षित की हार हिमाचल प्रदेश के भाजपा तथा कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की नींद उड़ाने के लिए काफी है।उसके बाद सत्येंद्र जैन ने स्टेट से लोगों को संबोधित किया। जो लोग रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे थे उनके लिए पैकेट धाम का भी आयोजन किया गया था लोगों को टीम द्वारा पैक्ड फूड उपलब्ध करवाया गया। उनकी रैली में भीड़ की बात की जाए तो नड्डा की रैली से उनकी भीड़ कहीं कम नहीं थी। भाजपा तथा कांग्रेस अपने हिसाब से टिप्पणी करेगी। जनता अपने हिसाब से। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के संगठन के बिना 18 दिनों में अगर इस मैदान में इतनी बड़ी रैली आयोजित करने का दम आप भर सकती है तो आने वाले दिनों में जो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उसमें काफी भीड़ देखने को मिलेगी। भाजपा तथा कांग्रेस अपने हिसाब से विश्लेषण कर रही है परंतु हमारा विश्लेषण यह है कि आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है जबकि भाजपा तथा कांग्रेस की नींद उड़ाने के लिए आप लगातार कार्य कर रही है। केजरीवाल ने manch से स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में कभी भी चुनाव करवाए जा सकते हैं उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि जब मर्जी चुनाव हो जाए प्रदेश की जनता तथा आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग तैयार रहें हम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगे। यह कार्यक्रम सफल रहे अथवा असफल इसका पाठक स्वयं निर्णय करें। हमारा काम ग्राउंड रिपोर्ट देना था हमने रिपोर्ट का विश्लेषण प्रस्तुत किया है परंतु अंतिम निर्णय आप पर छोड़ते हैं कि आप लोगों की क्या राय है। हमारी कवरेज कई पाठकों तथा दर्शकों को चुभती है हमारा मकसद सिर्फ ग्राउंड रियलिटी को आप तक लाना होता है। लोग कई टिप्पणियां भी करते हैं परंतु हमारे पाठक तथा दर्शक हमारी ऊर्जा का स्त्रोत है। पत्रकार का कार्य मास्टर खबर करना रहता है उसका विश्लेषण हम अपने पाठकों पर छोड़ते हैं। कई लोग अमर्यादित टिप्पणी भी करते हैं। संयम बनाकर खबरें पढ़ते रहे। हमारा मकसद सच को जनता के बीच ले जाना है इसमें सभी पाठकों का अपार प्यार स्पष्ट नहीं मिला है। धन्यवाद
टॉप न्यूज़ हिमाचल ग्रुप
सतीश शर्मा की विशेष रिपोर्ट।