प्रियंका गांधी के नामांकन के दौरान उपस्थित रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
वायनाड। टॉप न्यूज टीम।/ सतीश शर्मा विट्टू।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन के दौरान आज उनके साथ उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रियंका गांधी संगठन में सक्रिय रहने के बाद सक्रिया राजनीति में उतरी है। राहुल गांधी द्वारा सीट से त्यागपत्र देने के कारण इस सीट पर प्रियंका गांधी को टिकट दिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए थे दिल्ली से वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी ने अपना परिचय दाखिल किया है। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू को राजनीति में आगे लाने में प्रियंका गांधी का महत्वपूर्ण हाथ रहा है। राहुल गांधी की तरह मुख्यमंत्री प्रियंका गांधी के लिए प्रयासरत है कि इस सीट पर जीत दिलाकर भाई बहन की जोड़ी को लोकसभा में शामिल करवाया जाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार से अपनी पत्नी को विधानसभा में पहुंचा चुके हैं। अब उनका अगला टारगेट भाई बहन को लोकसभा में स्थापित करना है। नामांकन के बाद आज मुख्यमंत्री दिल्ली में हाई कमान से भी मुलाकात कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण सुखाश्रय स्कीम लेकर आए हैं। जिसमें प्रदेश के अनाथ बच्चों को काफी राहत मिली है। 27 वर्ष तक अनाथ बच्चों का जिम्मा सरकार की कंधों पर है।