Oplus_131072

उप चुनाव में 9 में से 6 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमाचल में बढ़ा है कद
हरियाणा जीत पर भाजपा को ज्यादा उछल कूद की नहीं जरूरत -इंजनियर राजेश बन्याल
हमीरपुर/बड़सर। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 9 में से 6 सीट जीतकर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुकाबले में भाजपा औंधे मुंह गिरी है। भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस


पार्टी के जो छह विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे उनमें से चार विधायक विधानसभा का चुनाव हार गए थे जबकि उपचुनाव में जो निर्दलीय तीन विधायक थे उनमें से एक ही विधायक भारतीय जनता पार्टी के जीत पाए थे। देश में जो विधानसभा के दो राज्यों के चुनाव हुए हैं उनमें जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार बनी है जबकि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है लेकिन सरकार बनने से कुछ सीट  कम आने के कारण हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में हरियाणा की जीत पर भाजपा के कुछ नेता उछल कूद कर रहे हैं जो वह सही नहीं है। चुनाव में हार जीत चली रहती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
बड़सर में करोड़ों रुपए का मिनी सचिवालय बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के कार्य जारी हैं। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जिस प्रकार तहस-नहस किया गया उसे पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को वह हजम नहीं हो रहा है।
हमीरपुर जिला में आठ मंजिल का बस अड्डा बनाने के लिए 95 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं जो हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा होगा।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अगर अब भी विकास नजर नहीं आ रहा है तो उन्हें अपना आंखों का चश्मा बदल लेना चाहिए। इसके अलावा जो कैंसर डायग्नोजिसटिक सैंटर पर 600 करोड़ रूपया खर्च किया जा रहा है। हमीरपुर शहर का सौंदर्य करण किया जा रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को विकास नजर नहीं आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here