**भारतीय जनता पार्टी, बड़सर मण्डल ने आयोजित की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, हर बूथ पर बनाएगी 250 सदस्य** : *इंद्रदत्त लखनपाल*

बड़सर, सतीश शर्मा विट्टू– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़सर मण्डल ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत, भाजपा ने बड़सर मण्डल के प्रत्येक बूथ पर 250 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान के संबंध में आज बड़सर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्री यशवीर पटियाल ने की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा एवं बड़सर के विधायक श्री इंद्रदत लखनपाल, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी, जिला अध्यक्ष श्री देशराज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा, कमल नयन शर्मा मण्डल महामंत्री श्री संजीव शर्मा,मुकेश कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष संजय बन्याल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, राजेन्द्र डटवालिया, दलजीत राणा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा को मजबूती मिलेगी और नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी की विचारधारा का प्रसार होगा। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रूप से काम करना चाहिए और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करना चाहिए।

बड़सर के विधायक श्री इंद्रदत लखनपाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

इस कार्यशाला के दौरान, भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही, आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित और प्रेरित किया गया। मण्डल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बड़सर मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से यह सदस्यता अभियान सफल होगा और भाजपा का भविष्य और उज्ज्वल बनेगा।
सदस्यता अभियान की बैठक में नहीं आए तीन बार रहे विधायक बलदेव शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के तीन चुनाव लगातार 1998, 2003, 2007 बलदेव शर्मा ने जीते थे उसके बाद लगातार दो बार वह विधानसभा का चुनाव हारे तथा 2022 का चुनाव उनकी धर्मपत्नी को टिकट मिला माया शर्मा ने भी वह चुनाव हारा था। 2024 के उप चुनाव में इंद्रदत लखनपाल चौथी बार विजय रहे। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here