*राष्ट्रीय एकता बल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से, प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षा की घोषणा!*

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।आज दिनांक 23 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय एकता बल स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में मनाया गया। इस स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के जिला चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर व ऊना के सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी हमीरपुर सुनील दत्त ठाकुर व मोहाली आई.बी.बाई अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के वीडियो निशांत शर्मा भी उपस्थित रहे जिन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एकता बल संगठन के संयोजक श्री रमेश शर्मा व ट्रस्टी नीतू शर्मा भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस समारोह में हमीरपुर जिला की कमेटी के अध्यक्ष श्री त्रिलोक नाथ गर्ग अपने जिला कार्यकारिणी के साथ तथा चंबा जिला की कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन जैसी राम जिला चंबा की संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षा की नियुक्ति भी की गई। इस नियुक्ति में प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता गर्ग को बनाया गया। श्रीमती अनीता गर्ग ने इस जिम्मेदारी के मिलने पर पर राष्ट्रीय एकता बल संस्था का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय एकता बल के संयोजक श्री रमेश शर्मा ने आए हुए सदस्यों व अन्य उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि वह लोग अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने के लिए एक हों और इस संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। उन्होंने बताया कि यह संगठन उन सभी लोगों के मौलिक अधिकारों के हनन को रोकने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए कार्य करता है जो लोग व्यवस्थाओं के आगे मजबूर हो जाते हैं। इस संगठन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना तथा समाज में एक भाईचारा बढ़ाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे युवा नशे की गर्त में डूब रहे हैं और हम उन्हें देखकर भी चुप रह जाते हैं और हम सोचते हैं कि हमें क्या फर्क पड़ता है लेकिन यदि आज हम चुप होकर बैठ जाएंगे तो कल यही समस्या आने वाले पीढ़ियों और हमारे बच्चों को देखने को मिलेगी। उन्होंने आवाहन किया कि राष्ट्रीय एकता बल संगठन के साथ जुड़कर गांव के युवक मंडल, महिला मंडल इत्यादि यदि कार्य करें तो इस नशे की बीमारी से हम मुक्त हो सकते हैं और अपने आने वाली पीढियां को हम सुरक्षित कर सकते हैं।
एपिक अवार्ड सेरेमनी में 10 लोगों को दिए गए एपिक अवार्ड:
राष्ट्रीय एकता बल संगठन द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों, कर्मचारियों, अधिकारियों व समाजसेवियों तथा उत्कृष्ट भूमिका प्रदर्शन करने वाले युवाओं व कला क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एक उत्कृष्ट सम्मान से नवाजने का अभियान शुरू किया है। जिसे एपिक अवार्ड के रूप में बताया गया है। यह एपिक अवार्ड इस कार्यक्रम में 10 लोगों को दिया गया है जो समाज में उत्कृष्ट भूमिका निभाने का कार्य कर रहे हैं।
पहला एपिक अवार्ड निशांत शर्मा खंड विकास अधिकारी नादौन, दूसरा एपिक अवार्ड यशपाल सिंह डीआरडीए बिलासपुर, तीसरा एपिक अवार्ड डॉक्टर प्रदीप शर्मा न्यूरोलॉजिस्ट आईवीबाई हॉस्पिटल मोहाली, चौथा एपिक अवार्ड कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर, पांचवा एपिक अवार्ड राजन कुमार पैरा क्रिकेट टीम, छठा निधि डोगरा रबर डॉल, सातवां एनएफसीआई डायरेक्टर संजीव कश्यप व डायरेक्टर अंजना जोशी, आठवां एपिक अवार्ड विजय कुमार शर्मा सीईओ पिकरेड मुंबई, नोवां संदीप कंवर व सोनम कंवर सेवन स्टार स्कूल, दशवां श्री ज्ञानचंद बड़सर को एपिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। एपिक अवार्ड मिलने के बाद सभी ने राष्ट्रीय एकता बल संस्था का आभार व्यक्त किया व सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता बल संस्था का चंद शब्द बोलकर धन्यवाद किया।

राष्ट्रीय एकता बल एपिक अवार्ड सेरेमनी में स्कूल के बच्चों ने लिया भाग:
छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिखाकर लोगों का किया मनोरंजन किया। जानवी लखनपाल ने डांस परफॉर्मेंस तथा रबर डॉल के नाम से प्रदेश भर में जानी जाती निधि डोगरा ने भी दिखाई अपनी प्रस्तुति। इन सभी बच्चों को भी राष्ट्रीय एकता बल की तरफ से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एकता बाल संस्था द्वारा एपिक अवार्ड सेरेमनी में आए 6 महिला मंडलों को सम्मान दिया गया। ,
युवाओं को भी दिया सम्मान।
7 युवक मंडलों को क्रिकेट किट देकर किया सम्मानित व पैरा क्रिकेट टीम की तरफ से राजन कुमार को भी क्रिकेट किट देकर किया सम्मानित। इसी के साथ राष्ट्रीय एकता बल की तरफ से मनाए जा रहे स्थापना दिवस व एपीक अवार्ड सेरेमनी में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया व मीडिया की तरफ से आए सभी मीडिया कर्मियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए, जिनकी अनुपस्थिति में डीएसपी सुनील दत्त ठाकुर हमीरपुर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता बल के इस कार्यक्रम की जी भरकर सराहना की तथा उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एकता बल ने जिस तरह से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक अनूठी पहल की है उसमें पुलिस प्रशासन भी उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
उन्होंने जनता से आवाहन किया कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और राष्ट्रीय एकता बल संगठन के साथ जुड़कर इस मुहिम को और गांव-गांव तक बच्चों और महिलाओं को जागरूक करने का सँकल्प लें। अंत में राष्ट्रीय एकता बल की कार्यकारिणी ने डीएसपी सुनील दत्त ठाकुर का तहे दिल से स्वागत और धन्यवाद किया तथा उन्हें ग्रैंड सेल्यूट देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों व लोगों ने राष्ट्रीय एकता बल के इस कार्यक्रम की सराहना की तथा राष्ट्रीय एकता बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी भरोसा जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here