हमीरपुर/ बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। 5 सितंबर शिक्षक दिवस भी है इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जब्बल खैरियां, गुरु बन, करेर पंचायत के लाहडी में प्राकृतिक आपदा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में जाकर प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द बांटने के लिए भी मुख्यमंत्री इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ समस्त इस विधानसभा क्षेत्र के लोग तथा प्रदेशवासी मुख्यमंत्री का आभार प्राप्त करते हैं जो भीषण आपदा से निपटने के लिए हर दिन लोगों के साथ मिलकर लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। कृष्णा कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जहां भी जा रहे हैं लोगों की समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं आपदा प्रभावित लोगों के लिए सरकार हर संभव सहायता कर रही है। मुख्यमंत्री की प्रदेश के लोगों के दर्द को बांटने के जज्बे को प्रदेश सलाम करता है। मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार  तथा अभिनंदन समस्त बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here