कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भाजपा सरकार को घेरा
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी बड़सर में सत्ता से बाहर है कांग्रेस पार्टी के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल तीसरा चुनाव लड़ने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। आज इस विधानसभा क्षेत्र के ढडवाल में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भूतों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने मल्टी टास्क वर्कर भर्ती का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ मल्टीटास्क भर्ती के मामले में खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारियों के आश्रित लंबे समय से नौकरियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन पिछले 1 साल से सरकार करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने में निर्णय लेने में असफल रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं से डट जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी जो हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक लखनपाल को कंधों पर उठाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के आला नेता भी उपस्थित रहे।