कालिया क्लीनिक बिझडी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बरदान रिटायर बीएमओ हेतराम कालिया की उपलब्धि
बिझडी। सतीश शर्मा। हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय तक स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देते रहे रिटायर बीएमओ हेतराम कालिया की सेवाओं का लाभ ढटवाल की पंचायतों के अलावा क्षेत्र के लोगों को मिलता रहेगा। हेतराम कालिया मरीजों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। 34 साल तक लगातार स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहने के बाद हेतराम कालिया ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने क्षेत्र को चुना है। स्वास्थ्य संस्थान खोलकर डाक्टर हेतराम कालिया ने लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा कर सराहनीय कार्य किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संस्थान उपलब्ध करवा कर उन्होंने सराहनीय कार्य किया है जिसके लिए कालिया परिवार बधाई का पात्र है। इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।