देवभूमि जनहित पार्टी हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव- रुमित ठाकुर
हमीरपुर। सतीश शर्मा। देवभूमि जनहित पार्टी हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संस्थापक सदस्य रूमित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हर जिले में party को भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग को गठित करने के लिए जो अभियान शुरू किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश की जनता को उम्मीद जागी थी की स्वर्ण समाज के साथ न्याय होगा परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा स्वर्ण आयोग का गठन करने के लिए जो वायदे किए गए उन्हें पूरा नहीं किया गया। देवभूमि जनहित पार्टी का गठन कर हिमाचल प्रदेश में 68

[avatar /]

विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। लोगों में इस को लेकर भारी उत्साह व्याप्त है। आज चंबा जिला से दौरा कर लौटे रूमित ठाकुर ने हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात कर आगामी रणनीति बनाई। रुमित ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर ramesh sharma, जसवीर ठाकुर, सहित के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा party को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया। मौके पर 1 दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here