पंजाब के सीएम चन्नी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, सिद्धू के नजदीकी रंधावा को गृह मंत्रालय की कमान
चंडीगढ़। सतीश शर्मा।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। अब तक मुख्यमंत्री के अधीन ही रहा गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को सौंपते हुए सीएम ने विजिलेंस अपने पास रखा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दूसरे उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को दिया गया है।
यह है चन्नी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभाग
– चरणजीत सिंह चन्नी (सीएम-14 विभाग) : कार्मिक, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन, न्याय, विधि एवं वैधानिक मामले, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यावरण, खनन व भू-विज्ञान, नागरिक उड्डयन, एक्साइज, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, हाॅस्पिटेलिटी, ऊर्जा, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले।
– सुखजिदंर सिंह रंधावा (डिप्टी सीएम- 3 विभाग) : गृह, सहकारिता और जेल।
– ओपी सोनी (डिप्टी सीएम- 3 विभाग) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डिफेंस सर्विस वेलफेयर, स्वतंत्रता सेनानी मामले।
कैबिनेट मंत्री:
– ब्रह्म मोहिंदरा : स्थानीय निकाय, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण।
– मनप्रीत सिंह बादल : वित्त, कराधान, गवर्नेंस रिफार्म, प्लानिंग, प्रोग्राम इम्पलीमेंटेशन।
– तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा : ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पशुपालन, मतस्य पालन व डेयरी विकास।
– अरुणा चौधरी : राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन।
– सुखजिंदर सिंह सरकारिया : जल स्त्रोत, हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट।
– राणा गुरजीत सिंह : तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्तपत्ति एवं प्रशिक्षण, उद्यान, मृदा एवं जल संरक्षण।
– रजिया सुलताना : जलापूर्ति एवं सेनिटेशन, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी।
– विजय इंदर सिंगला : पीडब्ल्यूडी, प्रशासनिक सुधार।
– भारत भूषण आशू : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स।
– रणदीप सिंह नाभा : कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण।
– राजकुमार वेरका : सामाजिक न्याय, आधिकारिता और अल्पसंख्यक मामले, नवीन ऊर्जा स्त्रोत, मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान।
– संगत सिंह गिलजियां : वन, वन्य जीव, श्रम।
– परगट सिंह : स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, एनआरआई मामले।
– अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग : परिवहन।
– गुरकीरत सिंह कोटली : उद्योग व कामर्स, सूचना तकनीकी, विज्ञान तकनीकी।