- मेहनत के बल पर चरणजीत सिंह चन्नी ने हासिल किए मुकाम
संघर्ष की गाथा है चरणजीत सिंह चन्नी की कहानी
खरड़। पंजाब/Satish Sharma। जिंदगी किस मोड़ पर ले जाए इंसान को भी पता नहीं होता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं पंजाब ही नहीं अन्य राज्यों के लोग भी चरणजीत सिंह चन्नी के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। top news की टीम द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी के जीवन से जुड़ी अनकही कहानियों को जानने के लिए जब टीम ने पंजाब का दौरा किया चरणजीत सिंह चन्नी के जीवन से जुड़े पहलुओं को टटोलने का काम किया तो कई जानकारियां हमारी टीम के हाथ लगी। चरणजीत सिंह चन्नी की पढ़ाई आम बच्चों की तरह हुई उनके पिता व माता ने उनके पालन पोषण में कड़ी मेहनत की। गरीबों से निकलकर परिवार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा है चरणजीत सिंह चन्नी के सफलता उनकी मेहनत लगन तथा आम आदमी से जुड़कर रहने की कहानी है। प्रारंभिक जीवन में उन्होंने अपनी शिक्षा के साथ एनएसएस एनसीसी से अनुशासन तथा समाज सेवा के गणित सीखें। शिक्षा के दौरान वह बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे। खेलों में उन्होंने नेतृत्व कर नाम कमाया। उनके पिता की कड़ी मेहनत रंग लाई तथा जीवन के विभिन्न पड़ाव से गुजर कर उन्होंने खरड़ में टेंट हाउस का कार्य किया। चरणजीत सिंह चन्नी अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की। इसके साथ उन्होंने एमबीए करने के बाद पीएचडी की शिक्षा पूरी की। चरणजीत सिंह चन्नी की मेहनत रंग लाई। उन्होंने कभी किसी काम को छोटा नहीं समझा। जब राहुल गांधी पंजाब आए तो राहुल गांधी की गाड़ी को चलाने का भी चरणजीत सिंह चन्नी ने मौका नहीं खोया। राहुल की गाड़ी ड्राइव करने के साथ उनकी मेहनत ने उन्हें पंजाब की मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। कुर्सी उनके लिए मायने नहीं रखती हाईकमान ने उन्हें निर्विरोध विधायक दल का नेता चुन कर मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी इसमें राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी पंजाब के अंग पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित असंख्य लोगों का प्यार चरणजीत सिंह चन्नी को मिला है। हमने पहले कहा चरणजीत सिंह चन्नी एक खिलाड़ी रहे है खिलाड़ी हमेशा खेलता है जीत जाए हार जाए गोल्ड मेडल ले आए य ह उसकी मेहनत तथा किस्मत पर निर्भर करता है। चरणजीत सिंह चन्नी जिस समुदाय से संबंध रखते हैं उनकी आबादी 32% है। कांग्रेस ने जो स्ट्रोक खेला है उससे अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बने हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की कहानी himachal के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलती जुलती है। जयराम ठाकुर की कहानी शानदार लाजवाब है। जिन लोगों को जयराम ठाकुर की काबिलियत पर भी शक था उनको भी जवाब मिल गया शानदार पारी जयराम ठाकुर हिमाचल में खेल रहे हैं ऐसी ही पारी चरणजीत सिंह चन्नी से उम्मीद की जा रही है पंजाब चुनाव के लिए तो वक्त ही कम बचा है लेकिन जगजीत सिंह चन्नी का आगाज शानदार है उनको कोटि-कोटि बधाई।
पत्रकारिता में हमारा संघर्ष ऐसी ही कहानी का उदाहरण है हमारे दादा जी ने लाहौर में हलवाई का काम करते हुए जो कुर्बानियां दी परिवार को पालने में अपने बच्चों को पढ़ाने में अमृतसर हमारे पूजनीय पिता को शिक्षा दिलाने में। पूजनीय पिताजी द्वारा हिमाचल सरकार में उद्योग विभाग में लंबे समय तक सेवा कर हमें शिक्षित करने में आज उसी का परिणाम है टॉप न्यूज आम आदमी के संघर्ष की कहानी है आम आदमी के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता उसके पास पाने के लिए बहुत कुछ होता है आम आदमी आम आदमी का दुख दर्द समझता है चरणजीत सिंह चन्नी भी आम आदमी के दुख दर्द को समझते हैं जानते हैं पहचानते हैं उनकी उपलब्धि congress की एक बहुत बड़ी उपलब्धि जाम में मानी जाएगी। चमचागिरी करने वालों के लिए सबक भी जो मात्र चमचागिरी से आगे बढ़ना चाहते हैं। लोगों के दिलों में जगह बना कर आगे बढ़ा जा सकता है समाज सेवा हमारा मूल मंत्र है। समाज सेवा करने वालों की कभी हार नहीं होती लेकिन एक नीति से समाज सेवा की जाए तब। यह कैसा लगा अपनी राय भी जरूर दें।