कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बूथ लेवल कमेटी निरीक्षण की नियुक्ति किए जाने पर कमल पठानिया ने जताया हाईकमान तथा प्रदेश के नेताओं का आभार
हमीरपुर। सतीश शर्मा।कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के 4 संसदीय क्षेत्रों के बूथ लेवल निरीक्षण कमेटी प्रभारियों की नियुक्तियां कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की अनुशंसा से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के दिशा निर्देश अनुसार किए जाने पर हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव कमल पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे सहित हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर एवं अन्य नेताओं का उनकी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बूथ लेवल की कमेटी के निरीक्षण के लिए प्रभारी लगाए जाने का पार्टी जनों का आभार प्रकट किया है। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव है उनके साथ कमल पठानियां को प्रभारी लगाया गया है। पिछले 40 सालों से कमल पठानियां संगठन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वर्तमान में वह ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मा सौंपा है उसे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।