पूर्व मुख्य संसदीय सचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जगजीवन पाल जी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। यह घटना आक्रोशित के साथ साथ स्तब्ध करने वाली है। सत्ता के अहंकार में किस स्तर की राजनीति तक भाजपा पहुंच चुकी है। यह सोच का विषय है। हमारे प्रदेश के इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ। जंगलराज और गुंडाराज कल्चर हम बाहरी राज्यो में सुना करते थे आज भाजपा के राज में हिमाचल को भी उसी श्रेणी में ला दिया गया है। यह बहुत ही शर्मनाक कृत्य किया गया। हर मोर्चे पर फेल सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए ऐसे ओछे हथकंडों पर उतर आई है। इन गुंडा तत्वों को किसकी शह प्राप्त है ? कैसे संस्कार इन्हें दिए गए कि एक पिता की उम्र के व्यक्ति पर पीठ पीछे से हाथ उठाया गया। महिलाओं और अपने गुंडो को आगे करके भाजपा अब राजनीति करेगी ? एक पूर्व विधायक मुख्य संसदीय सचिव की आवाज को कुचलने के लिए यह तरीका अपनाया गया तो आम आदमी के विरोध पर इस सरकार के नुमायंदे और गुंडे क्या क्या नही करेंगे। सत्ता के घमंड से उत्तपन्न अराजकता की यह स्थिति क्या आगामी चुनावों का ट्रेलर है , कि कानून व्यव्यस्था और बिगड़ेगी।
#भाजपाकागुंडाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here