हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र बड़सर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू
संस्था द्वारा शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
बड़सर। शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर में शिक्षकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाता है इस अवसर पर राष्ट्रीय तथा प्रदेश पुरस्कार से अध्यापकों को सम्मान देकर गौरवान्वित किया जाता है। हर राज्य में समारोह का आयोजन किया जाता है लेकिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र बड़सर ऐसा अनोखा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें गुरुओं को सम्मानित करने के लिए संस्था द्वारा पहल को लोग देश भर में सराहना करते हैं। इसमें संस्था से जुड़े विनोद ठाकुर जो छात्र राजनीति से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनकी संस्था की पहल हिमाचल प्रदेश में आदर्श बनकर सामने आई है इस विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को एमआईटी संस्थान बणी में आयोजित किया जाएगा जिसमें विधानसभा के पूर्व में सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा वर्तमान में सेवारत शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए अभियान चलाया गया है। विनोद ठाकुर द्वारा इस प्रकार का अध्यापकों का सम्मान समारोह प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा वर्तमान में सेवा कर रहे अध्यापकों को सूचीबद्ध कर उन्हें सम्मानित करने का संस्था ने बीड़ा उठाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग हर पंचायत के हर वार्ड में सक्रिय हैं। इस समारोह को लेकर अध्यापकों में भी खुशी की लहर है। कई अध्यापकों की top news हिमाचल से बातचीत हुई उन्होंने इस कार्य के लिए विनोद ठाकुर तथा उनकी संस्था को बधाई दी है। पिछले 31 वर्षों से अधिक समय से विनोद ठाकुर समाज सेवा तथा शिक्षा के कार्यों से जुड़े हैं। top news हिमाचल की ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि हिमाचल प्रदेश का या विधानसभा क्षेत्र पहला विधानसभा क्षेत्र है जिसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अध्यापकों को अध्यापकों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। समाज सेवा के इस कार्य के लिए विनोद ठाकुर को कोटि-कोटि बधाई।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल हिमाचल प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र बड़सर जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र के...