धर्म सिंह जसवाल कांग्रेस नेता ने स्वतंत्रता दिवस पर जनता को किया संबोधित
उनके भाषण के कायल हुए जनता
बडसर। आजादी के क्षेत्र 75 साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन विरसमी पंचायत बलयाह के मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया इस मौके पर कई लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे धर्म सिंह जसवाल ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से लेकर वर्तमान परिदृश्य तककेसफरकेबारे में विस्तार से बताया।

देश के विकास की यात्रा में कांग्रेस पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई। top new से विशेष बातचीत में jaswal ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के  पहले प्रधानमंत्री बने जब देश में सुई तक नहीं बनाई जाती थी आजादी के बाद उन्होंने विकास यात्रा को शुरू किया। देश के विकास में जवाहरलाल नेहरु की बेटी इंदिरा गांधी ने इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाया उन्होंने देश के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी का योगदान काफी सराहनीय रहा देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। राजीव गांधी ने भी अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दी। उनकी धर्मपत्नी सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी वर्तमान में भी congress का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने देश के विकास में अन्य नेताओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है अगर कोई यह कहे कि मैंने ही विकास कराया है ऐसा संभव नहीं हो सकता। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा जैसे युवा द्वारा एथलेटिक्स में 125 साल बाद गोल्ड मेडल नए भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को रोजगार की जरूरत है। कोरोना महामारी से जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं उनके लिए सरकार को आर्थिक मदद दे क सहायता करनी चाहिए। पत्रकारिता के क्षेत्र में नई क्रांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों को लाइव प्रसारित करना न्यूज़ पोर्टल पर तत्काल खबरें उपलब्ध करवाना तथा व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों को घर द्वार पर खबरें मिलना नई पत्रकारिता क्रांति का उदाहरण है तथा top news इसमें बेहतरीन भूमिका अदा कर रहा है इसके लिए उन्होंने प्रबंधन टीम को बधाई दी। इस

 मौके पर क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त lakhanpal सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कांग्रेस सेवा दल के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कोरोना काल में जिन लोगों ने सराहनीय कार्य किए थे उन्हें विधायक इंद्र दत्त लखन पाल द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक की लोकप्रियता के लोग कायल है। कोरोना काल के दौरान विधायक द्वारा मृतकों के दाह संस्कार के अलावा लोगों को राशन घर-घर पहुंचाना गरीब लोगों की सहायता करना लोगों में चर्चा में रहा। धर्म सिंह जसवाल ने मंच से लोगों को एकजुट होकर विधायक इंद्र दत्त lakhanpal का साथ देने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव kamal pathania, नरेश लखन पाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष kewal धीमान सहित के गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक द्वारा लोगों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया इस मौके पर top news हिमाचल पर इस कार्यक्रम का लाइव भी किया गया। लोगों ने लाइव का भी घर बैठे आनंद उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here