जन संवाद कार्यक्रम कांग्रेस नेता पर उठाए सवाल
कैप्टन अनुराग सिंह ठाकुर सांसद बड़सर शहरी क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर रहे अनुपस्थित
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आज बड़सर पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को जानकारी दी कि पाकिस्तान हमेशा उग्रवादियों का संरक्षण करता रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत के सांसदों ने विभिन्न देशों में भारत का पक्ष विश्व के सामने रखा है। पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में पाकिस्तान ने जब 14 दिन तक अपने देश में उग्रवादियों के अड्डों को धरासायी नहीं किया तो भारतवर्ष ने इसका जवाब पाकिस्तान को दिया है। उसके बावजूद पाकिस्तान प्रूफ मांगता है इससे बड़ा सबूत क्या होगा की पाकिस्तान के मिलिट्री के अधिकारी उग्रवादियों के जनाजे में शामिल हुए तथा पाकिस्तान के झंडे में उग्रवादियों के जनाजो में प्रयोग किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना जमकर प्रहार किया। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना।
हिमाचल सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने जमकर कांग्रेस सरकार को कोसा। अनुराग सिंह ठाकुर सांसद ने कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार गारंटीयों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। लोगों का विश्वास भी कांग्रेस सरकार से उठ चुका है। अस्पतालों में पर्चियां के पैसे लिए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार प्रदेश में बैसाखियों के सहारे पर चल रही है। आज जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने दूरी बनाकर रखी। एक समय था जब बलदेव शर्मा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। काबिल गौर है कि बलदेव शर्मा 1998 से लेकर 2012 तक नादौनता के विधायक रहे हैं। 2017 तथा 2012 का चुनाव बलदेव शर्मा हारे हैं जबकि 2022 में उनकी धर्मपत्नी को भाजपा ने टिकट दी थी लेकिन उस चुनाव में भी लखनपाल ने जीत दर्ज की थी। उप भी चुनाव में लखनपाल भाजपा में शामिल हो गए थे तथा उन्होंने बड़सर से जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।