*हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने फ्लोरवॉल में जम्मू कश्मीर को दी मात*

हिमाचल की टीम के कोच वेदप्रकाश शर्मा की मेहनत रंग लाई
हमीरपुर। टॉप न्यूज़।

18वीं राष्ट्रीय फ्लोरवॉल प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) का आयोजन रोहतक (हरियाणा) में 20 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने जम्मू कश्मीर की टीम को एक संघर्षपूर्ण मैच में 1-0 से हराया। हिमाचल प्रदेश की कैप्टन कृतिका ने यह शानदार गोल किया। टीम की अन्य खिलाड़ी महक, पुष्पा, ओशीन, अलका, स्नेहा, प्रियंका, मन्नत, मुस्कान आदि ने भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इस जीत में अच्छा योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश की गोलकीपर ने भी कई अहम मौकों पर अच्छे बचाव किए। जम्मू कश्मीर की टीम हिमाचल की मजबूत सुरक्षा दीवार को भेदने में असफल रही। यह जानकारी हिमाचल टीम कोच वेद प्रकाश शर्मा ने दी।

इस जीत पर हिमाचल प्रदेश फ्लोरबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बलदेव राज शर्मा, महासचिव श्री तिलक राज शर्मा तथा संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने टीम को बधाई दी है तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here