आम आदमी पार्टी की पंजाब में जीत के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं 6 अप्रैल की आम आदमी पार्टी की Mandi जिला में दस्तक भाजपा तथा कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं प्रमुख रूप से जो नेता जिनके नाम सामने है महेश्वर सिंह जिला कुल्लू से shimla से चेतन वरागटा, Mandi जिला में बीआर कौंडल , kangra जिला से मेजर मनकोटिया मंडी जिला के अनिल शर्मा का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है लेकिन कौन शामिल होगा इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा जो राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक रहे हैं तथा विधायक इंद्र दत्त lakhanpal से उनकी दूरियां उन्हें आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए मजबूर कर रही हैं। इसके अलावा प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में आप से जुड़ने वालों की लंबी लिस्ट है। 6 अप्रैल को Mandi रोड शो पर भाजपा तथा कांग्रेस की नजरें टिकी हुई है विक्टोरिया पुल से रोड शो की शुरुआत होगी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के आला नेता 6 अप्रैल को Mandi पहुंचेंगे विक्टोरिया पुल से रोड शो शुरू होकर सेरी मंच तक पहुंचेगा उसके बाद पडडल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल की राजनीति पर लंबी चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा में करेंगे हिमाचल प्रदेश में 1400000 बेरोजगारों की फौज ढाई लाख कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की फैक्ट्रियां होने के बावजूद महंगे दामों पर बिक रहा सीमेंट सहित बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे लोग। स्वास्थ्य संस्थानों की अनदेखी। बेरोजगारों की फौज भाजपा तथा कांग्रेस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जिस प्रकार 30 मार्च को तोड़फोड़ की गई कैमरे तोड़े गए तथा पंजाब की जीत के बाद जो माहौल पूरे देश में बना है जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उन पर पार्टियों की निगाहें टिकी हैं। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए उन नेताओं की भी नजरें टिकी हुई है जिन्हें उम्मीद है कि भाजपा तथा कांग्रेस टिकट नहीं देगी। आम आदमी पार्टी के 2 राज्यों में मुख्यमंत्री होने के बाद भाजपा तथा कांग्रेस के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। भारी मन से नेता आम आदमी पार्टी के अस्तित्व को लेकर अपना मन तो बना रहे हैं लेकिन पंजाब में 92 सीटों पर किस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है अंदर तक कई नेता हिले हुए हैं।