कांग्रेस पार्टी के मीडिया पैनल लिस्ट अजय सिंह भंदरालिया ने जयराम सरकार को बताया जनविरोधी
बोले प्रदेश की जनता परेशान बेरोजगारी से परेशान युवा
हमीरपुर। satish sharma। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के मीडिया पैनल लिस्ट अजय सिंह भंदरालिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनविरोधी सरकार पर जमकर तंज कसे उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण प्रदेश के युवा काफी परेशान है नौकरियों न मिलने से युवा वर्ग में गहरा रोष पनप रहा है। उन्होंने कहां की हिमाचल की जनता पिछले लगभग 4 सालों से परेशानी झेल रही है। महंगाई के कारण लोग दुखी है। उन्होंने उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में काग्रेस पार्टी ने चार उपचुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा को करारा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों के कारण तंग आ चुके हैं उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। प्रदेश में सड़कों की हालत खस्ता है। कई क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन भाजपा नेता आपस में उलझे हुए हैं। कई विभागों में पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया तथा बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में सत्ता में बदलाव तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here