बडसर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद की सक्रियता बढ़ी
लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान
राम मंदिर के लिए भी लाखों रुपए का चंदा एकत्रित कर बनाया रिकॉर्ड
बड़सर।बड़सर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद की सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता आजादी के जशन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इस बरस भारत में आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश किया है। 15 अगस्त 2022 को डायमंड जुबली मनाई जाएगी। हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पढ़े लिखे लोग रहते हैं लेकिन विकास के मामले में यह विधानसभा क्षेत्र हमेशा भेदभाव का शिकार रहा है। चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो अथवा भाजपा की आजादी के बाद इस विधानसभा क्षेत्र को कोई मंत्री पद आज तक नहीं मिला है। कांग्रेश सरकार के कार्यकाल में विधायकl इंदर  दंत akhanpal को संसदीय सचिव जरूर बनाया गया था। विकास के पन्ने अधिकतर खाली हैं। इस विधानसभा क्षेत्र को हमीरपुर जिले में सबसे बाद में सरकारी डिग्री कॉलेज मिला। हमीरपुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में लघु सचिवालय बने हुए हैं लेकिन इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक दशक से लोग इस सौगात के लिए तरस रहे हैं। 15 अगस्त 2011 को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा लघु सचिवालय का शिलान्यास तत्कालीन विधायक बलदेव शर्मा की उपस्थिति में किया गया था लेकिन उसके भी 15 अगस्त 2021 को 10 साल पूरे हो गए लेकिन शिलान्यास पट्टिका लोगो को तसल्ली दे रही है। बस अड्डे का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की घोषणा तो हो चुकी है लेकिन फिलहाल सब कुछ कागजों में ही है। इस विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट कोई भी सरकार नहीं ला पाई है। इस विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र की हो रही अनदेखी के लिए विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियां क्षेत्र में काफी बढ़ गई है। barsar विधानसभा क्षेत्र की दीवारों पर लगी छिपकली की जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र में काफी सक्रिय है। राम मंदिर के निर्माण में भी लाखों रुपए का जनता इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दिया है। विश्व हिंदू परिषद तथा संघ की बढ रही गतिविधियां लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सामाजिक सरकारों के लिए दोनों संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। आर एस एस की शाखाएं लगाने के लिए भी कोरोना रुकावट बन गया वरना आज इस विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शाखा लग रही होती। उप मंडल मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। विधानसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में इन संगठनों से जुड़े हुए लोग है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का कार्यक्रम जो इस विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी से पूर्व आयोजित किया गया था वह लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौजन्य से निकाली गई साइकल रैली हमीरपुर जिला में चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़सर के अलावा ढडवाल क्षेत्र में भी इस प्रकार की रैलियों का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। समाज सेवा से जुड़े संगठनों की सक्रियता लोगों के लिए सुखद बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here