ग्राम पंचायत ब्याह में तहसील कल्याण अधिकारी ने लोगों को दी विभाग की स्कीमों की जानकारी
बड़सर। हिमाचल प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है इसी अभियान के तहत ग्राम पंचायत बलयाह में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी बबीता कुमारी ने लोगों को विभाग की विभिन्न स्कीमों की जानकारी उपलब्ध करवाई। इस मौके पर उन्होंने महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी के साथ भी जाति लिंग अथवा अन्य तरीके से भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के बारे में भी उन्होंने लोगों को बताया। इस मौके पर पंचायत प्रधान balbir उर्फ बीरू ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here